बुरहानपुरमध्य प्रदेश

संगठन का सृजन अभियान केंद्रीय पर्यवेक्षकों को ने टटोली कार्यकर्ताओं की नफ्स

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस संगठन को एकजुट करने गुटबाजी को समाप्त करने को लेकर राहुल गांधी की मंशा पर संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्रीय ऑब्जर्वर कुणाल पाटिल प्रदेश प्रभारी पूर्व सांस्कृतिक मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत तथा शेख अलीम की टीम बुरहानपुर पहुंची टीम ने मीडिया से रूबरू होकर संगठन को एकजुट करने जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर जिले भर के कांग्रेस नेताओं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिम्मेदारों तथा कार्यकर्ताओं से मिलकर रायशुुमारी करने की बात कही केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम के सदस्यों ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्वीकार किया कि कांग्रेस में गुटबाजी है इसी के चलते संगठन के सृजन अभियान के तहत सभी से बात कर उनके मन की बात सुनी जाएगी जिन लोगों ने पिछले चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम किया है उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यहां मीडिया ने एमआईएम को निशाना बनाकर कांग्रेस के लोगों ने उनका काम किया ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई होगी इस पर केंद्रीय ऑब्जर्वर कुणाल पाटिल ने कहा कि ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा जिला अध्यक्ष के संबंध में पूछे गए सवालों पर केंद्रीय आब्जर्वर ने कहा कि जिले के लिए रायशुुमारी में जो नाम सामने आएंगे उसे यह जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के पूर्व भी अनेक बार कांग्रेस को एकजुट करने की कवायत की जा चुकी है कुछ एक कार्यक्रमों को छोड़ जिले में कांग्रेस साफ तौर पर गुटों में बटी देखी गई है लेकिन अब राहुल गांधी की इस पहल पर कांग्रेसी कितने खरे उतरते हैं यह तो आने वाला समय ही बता सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button