बुरहानपुरमध्य प्रदेश

बनवारी मेटकर की जिला अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्त

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद ) राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने महानियंत्रक केसी यादव और प्रदेश अध्यक्ष गुरुदत्ता जी की सहमति से बुरहानपुर जिला अध्यक्ष पद पर बनवारी मेटकर की नियुक्ति की है। मुलायमवाला ने शनिवार दोपहर पत्रकार बनवारी मेटकर को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें जिले में इकाई का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया है। मुलायमवाला ने नवनियुक्त अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार व यूनाईटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी,वरिष्ठ पत्रकार अकिल आजाद , यूनाईटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के जिलाअध्यक्ष समीर महाजन, उपाध्यक्ष रिजवान खान, कोषाध्यक्ष धन्नालाल दलाल, पत्रकार शकील खान, वरिष्ठ पत्रकार रजा खान, वरिष्ठ पत्रकार शेख सत्तार आदि मौजूद थे। बनवारी मेटकर की इस नियुक्ति पर साथी पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button