बुरहानपुरमध्य प्रदेश

दाऊदी बोहरा समाज द्वारा मनाई गई ईद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रमजान माह समाप्त होने पर शुक्रवार को दाऊदी बोहरा समाज के द्वारा ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया शुक्रवार की सुबह बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई जिसमें महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई समाज जन द्वारा 30 रोजे करने के बाद आज के दिन दाऊदी बौहरा समाज द्वारा ईद मनाई गई दाऊदी बोहरा समाज की 16 मस्जिदों में अलग-अलग नमाज अदा की गई जिसमें सभी समाज जन बच्चे सभी लोगों ने पुरखुलूस से नमाज अदा की शुक्रवार सुबह- 6:00 बजे नजमी मस्जिद में शहर आमिल शेख सैफुद्दीन अमरावती वाला की सदारत में खुतबे की नमाज अदा की गई सभी समाज जनों ने नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और पूरे जोश के साथ ईद मनाई गई सभी मस्जिदों में सभी समाज जन के लोग शामिल हुए यह जानकारी देते हुए समाज के जनसंपर्क समिति मीडिया के प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि इस ईद के मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री अजय रघुवंशी मुन्ना यादव दिनेश शर्मा कमलेश शाह बुरहानपुर शहर कांग्रेश अध्यक्ष रिंकू टाक ने शहर आमिल शेख सैफुद्दीदिन भाई साहब और दरगाह हकीमी के प्रबंधक शेख शब्बीर भाई एवं असिस्टेंट मैनेजर शेख मुस्तफा भाई उज्जैनी से मिलकर ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी इस मौके पर कयूम भाई सेरूरी मुल्लाह जफर भाई खान बहादुर हुजैफा मुलायम वाला मुर्तजा मन्नान। आदि समाज जन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button