Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरअज्ञात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना लाखों के जेवरात...

अज्ञात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना लाखों के जेवरात उड़ाए

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में इन दिनों एक बार फिर चोरों का बोलबाला है नेपानगर के बुधवार बाजार में सोमवार की तड़के अज्ञात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाकर दुकान में रखे सोने चांदी और बेनटेक्स के जेवरों को चुरा कर ले गए घटना सोमवार तड़के की है जब अज्ञात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का ताला लोहे के सालिए से तोड दुकान में रखा सोने चांदी के जेवरात और बेनटेक्स के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया बुधवारा बाजार स्थित माला ज्वेलर्स पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से बदमाश सोना, चांदी और बेंटेक्टस के आयटम चुराकर ले गए। अभी इसका आंकलन नहीं हो पाया है कि चोरी कितने की हुई है। चोरी करते हुए मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है
बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने लोहे की टॉमी से दुकान की शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मौके पर लोहे की टॉमी छोड़कर भाग निकले। साथ ही करीब 100 मीटर की दूसरी पर ज्वेलरी के दो खाली बॉक्स भी मिले। दुकान में सीसीटीवी भी लगा होने से पुलिस को जांच करने में मदद मिल रही है जो वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है पुलिस उसी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ज्ञात होगी कुछ समय पूर्व भी नेपानगर में एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया गया था और अब लंबे समय के बाद फिर एक बार नेपानगर में ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया गया है जिसके चलते पुलिस की गशत पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments