बुरहानपुरमध्य प्रदेश

शिक्षक भर्ती घोटाले प्रकरण में 13वें आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने फर्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने वाले वर्ष 2018 के प्रकरण में मंगलवार को एक और आरोपी शिक्षक तरुण पिता देवीदास निवासी गीतादत्त नगर बुरहानपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2010 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चयन होकर प्राथमिक शिक्षक के पद पर भर्ती हुआ था और प्राथमिक शाला बलड़ी निम्बोला में पदस्थ था। प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी है। फर्ज़ी दस्तावेजो के आधार पर नौकरी लेने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 420,467,468,471,201,204,120(बी) 409 भा.दा.ण. व 13(1) करप्शन प्रिवेंशन एक्ट 1988 के तहत पंजीबद्ध हुआ था। शिक्षा विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों से भी जानकारी प्राप्त कर व दस्तावेजों की जाँच की जाकर आगे भी आरोपियों की गिरफ्तारियां जारी रहेगी। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शिक्षक भर्ती घोटाले प्रकरण में तेजी से कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button