Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरतीन दिवसीय महासम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

तीन दिवसीय महासम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में पहली बार प्रदेश स्तरीय तीन संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में होने जा रहे पत्रकारों के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन को लेकर सशक्त पत्रकार समितिए यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन और राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादवए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ाए और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य मंत्रीगणों से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नेतृत्व में मुलाकात कर आगामी होने वाले आयोजन के लिए निमंत्रण दिया। इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारी ने प्रदेश के अन्य वरिष्ठ संपादकों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया। इस संबंध में सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगले यूनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अंसारी राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही कार्यक्रम की तारीखों का ऐलान किया जाएगा सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी सहित प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक चैनलों और अखबारों के संपादकों को भी निमंत्रण पत्र दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश से लगभग 2000 पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि कार्यक्रम तीन दिवसीय रहेगाए जिसमें सभी व्यवस्थाएं तीनों संगठन मिलकर करेंगे। इस आयोजन के उद्वेश्य से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी ने भोपाल का 4 दिवस दौरा कर मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों प्रशासन के जनसंपर्क आयुक्त सहित समाचार पत्र के संपादकों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादकों को निमंत्रण दिया जिसमें यूनाइटेड प्रेस ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबेए सचिव मनीष व्यासए सह सचिव पंकज कुमार लाड़ए प्रदेश समिति सदस्य डॉ मनोज अग्रवाल बुरहानपुर जि़ला अध्यक्ष समीर महाजनए खंडवा जि़ला अध्यक्ष शेख रेहानए सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश महासचिव राजेश जाधवए प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सावनेरए सत्तार शेखए नरेश चौकसे सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार साथियों का सक्रिय योगदान रहा है यह आयोजन पत्रकारों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा इस तीन दिवसीय महासम्मेलन में अलग.अलग सेशन आयोजित किए जाएंगे जिसमें पत्रकारों की समस्याओं और सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments