बुरहानपुरमध्य प्रदेश

राष्ट्रवादी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष बने इसलाउद्दीन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विधानसभा चुनाव की सुख बुगाहट के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी प्रदेश में अपनी ताकत दिखाते हुए संगठन को गति देने में लगी है इसलाउद्दीन को प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रभारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है इस्लाद्दीन की नियुक्ति मध्य प्रदेश प्रभारी शहनाज कंबर राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली ऑफिस इंचार्ज की सहमति से दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कांग्रेस वादी पार्टी की बैठक में की गई है इस से संगठन को बल मिलेगा विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जहां भाजपा कांग्रेस और अन्य दल सक्रिय हैं वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी सभी चुनाव तैयारी में लग चुकी है दिल्ली में हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सिराज मेंहदी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई जिस में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारीओंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की मंशा अनुसार प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए जिला स्तर तक पार्टी की गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ज्ञात हो की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है इसी को लेकर पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इस्लाद्दीन जल्द ही जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर चुनाव रणनीति तैयार करेंगे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button