बुरहानपुरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के इंतजार में गरीब कलेक्टर से लगाई गुहार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर ब्रेक लगने से गरीबों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है भाजपा ने अपने भाषणों में मुख्यमंत्री कन्या योजना जैसी महिला उत्थान की योजनाओं पर लंबे चौड़े भाषण देकर खूब वाह वाई लूट लेते हैं पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही है गरीब परिवार की कन्याओं की विवाह के इंतजार में उम्र बढ़ती जा रही है पर सरकार पिछले दो वर्षों से बुरहानपुर जिले में इस योजना को बंद कर रखा है विवाह निकाह योजना के तहत शादियां नहीं होने को लेकर अब वार्ड के लोग पार्षदों से पूछ रहे हैं पर पार्षदों के पास कोई जवाब नहीं है इसी मामले को लेकर राजपुरा वार्ड नंबर 35 के वार्ड पार्षद एहफ़ाज़ मुजूमिर मोमिनपुरा के पार्षद प्रतिनिधि जहीर अब्बास सहित साथी पार्षदों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार लगाई है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत शादियां करवाई जाए ताकि वार्ड के गरीब अपनी बेटियों का विवाह समय पर कर सके ज्ञात होकि इस योजना के तहत कन्याओं को 55 हजार रुपए तक की आर्थिक मदद की जाती है जिस के द्वारा गरीब परिवार अपनी कन्याओं का विवाह करते हैं लेकिन जिले में पिछले दो वर्षों से इस योजना के तहत सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित नहीं कराए गए हैं इसको लेकर समय-समय पर पार्षदों ने जनसुनवाई में शिकायतें भी की है लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आए हैं प्रदेश सरकार महिलाओं के बलबूते पर ही सत्ता में आई है लेकिन इसके बाद भी बहन बेटियों की इस महत्वपूर्ण योजना को बंद कर रखा है जिसे जल्द चालू किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button