Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरबंद पडी संस्था से संचालक बनाने का खेल बुनकर संघ ने लगाई...

बंद पडी संस्था से संचालक बनाने का खेल बुनकर संघ ने लगाई आपत्ती

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) म.प्र. राज्य पावरलूम फेडरेशन बुनकरों की प्रतिनिधि संस्था है, लेकिन राजनीति के चलते यहां अर्नगल तरीके से संचालक मंडल में अपनो को स्थान देने का खेल खेला जा रहा है, 17 फरवरी को पावरलूम फेडरेशन के संचालक मंडल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सहकारीता विभाग ने यहां चुनावी प्रक्रिया को आरंभ किया है, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ यहां सदस्य सूची के प्रकाशन के बाद अ और ब वर्ग की सूची प्रकाशन में अनियमित्ता सामने आई है, जिस पर पावरलूम बुनकर संघ ने विधिवत आपत्ति लेकर सूची निरस्त करने की मांग की है, आपत्ति में बताया गया है कि जो संस्था पूर्व में अ वर्ग से सदस्य होकर संचालक मंडल में शामिल रही वहीं संस्था अब राजनीति के चलते ब वर्ग में शामिल होकर संचालक का पद हत्याना चाहते है जो विधिनुसार अमान्य है, इसी प्रकार अ और ब वर्ग की सूचीयों में ऐसी संस्था को भी संचालक मंडल की सदस्य सूची में शामिल कर लिया गया है जो अब बुरहानपुर सीमा क्षेत्र में व्यवहार नही कर रही है तथा बंद होकर वह शहर छोडकर उसके सदस्य चले गए है फिर भी उन्हें अ.ब. वर्ग की सूची में शामिल कर संचालक बनाने का प्रयास किया जा रहा है, इन मामलों पर पावरलूम बुनकर संघ और सम्राट पावरलूम बुनकर समिति ने आपत्ती दर्ज कराकर सूची दोबारा जारी करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments