Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में संजय सिंह ने पार्टियों के प्रचार...

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में संजय सिंह ने पार्टियों के प्रचार पर फेरी झाड़ू

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशियों ने जमकर लगाया दम भाजपा कांग्रेसी बागी और निर्दलीयों ने जहां भाजपा कांग्रेस के समीकरण बिगाड़े वही महापौर के साथ वार्ड पार्षदों की जीत पर पेज डाल रखे हैं चुनाव प्रचार थम चुका है भाजपा कांग्रेस की स्थिति भीगी बिल्ली सी हो गई है दोनों ही पार्टियों की ओर से जीत का कोई दावा सामने नहीं आया है दोनों पार्टियां सहमी हुई है तो आप ने मैदान में खम ठोक कर करमुक्त नगर निगम देने का वादा किया है आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आप पार्टी की महापौर प्रत्याशी प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित को तथा उनके सभी पार्षदों को जिताने की अपील कर भाजपा को और प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा देश की मिली जुली संस्कृति को बर्बाद कर सांप्रदायिकता को भड़काने वाली राजनीति कर रही है। हिंदू मुसलमानों के बीच खाई पैदा कर देश को तरक्की की राह से भटका रही है संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सऊदी अरब पहुंचकर शेख साहब को गले लगाते हैं पर भारत में मुसलमानों के खिलाफ नफरत की राजनीति कर रहे हैं राज्यसभा सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली बार मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है यहां महापौर जीतता है तो आपको मुफ्त शिक्षा पानी और करमुक्त नगर निगम का प्रशासन दिल्ली की तर्ज पर दिया जाएगा जहां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आप पार्टी ने सभा की वहीं भाजपा और कांग्रेस मैदान से गायब नजर आए उनकी कोई सभा नहीं हो सकी दोनों पार्टियां प्रचार के अंतिम समय तक भी जीत को लेकर संतुष्ट नजर नहीं आई अब ऐसे में जब प्रचार का शोर थम चुका है तब क्या कोई बड़ा खेल कर चुनाव को अपने पक्ष में करने की राजनीति खेली जाएगी अगर ऐसा है तो यहां प्रशासन को सजग प्रहरी बनकर अपना दायित्व निभाना होगा तब कहीं लोकतंत्र का यह पर्व निष्पक्ष रुप से संपन्न होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments