बुरहानपुरमध्य प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने मारी बाजी महापौर सहित पार्षद प्रत्याशियों के नाम की कि घोषणा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगरीय निकाय चुनाव की बढ़ती गतिविधियों के बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुरहानपुर चुनाव प्रभारी मुकेश उपाध्याय ने यहां आम आदमी पार्टी से प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित को महापौर के लिए अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित किया साथ ही 16 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर आप पार्टी ने बाजी मारी है । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय पत्रकारों के रूबरू होकर उन्होंने यहां पार्टी की आगामी रणनीति के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि दिल्ली और पंजाब के रोल मॉडल पर पार्टी यहां काम करेगी महापौर के रूप में नगर निगम पर कब्जा जमाने के बाद खेल मैदान मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाओं को लागू कर सीधे आम आदमी से जुड़कर शहर विकास की योजनाएं बनाकर काम किया जाएगा नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावनाएं बन गई है कांग्रेश भाजपा और आप पार्टी मुख्य रूप से चुनाव मैदान में होंगे कांग्रेस शहनाज इस्माइल अंसारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुकी है वहीं भाजपा की ओर से पूर्व महापौर माधुरी अतुल पटेल के नाम पर मोहर लगने से वह भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होगी इस प्रकार यह मुकाबला त्रिकोणीय मुकाबला होगा वार्ड पार्षद के नामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं ।पार्षद प्रत्याशियों के नाम सामने आने पर महापौर के प्रत्याशियों के चेहरे और साफ हो जाएंगे मंगलवार को आप पार्टी के द्वारा महापौर और वार्ड पार्षद के नामों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित देखा गया है वही आप पार्टी ने शहर के 48 वार्डों में जनसंपर्क कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश भी शरु की है लेकिन भाजपा और कांग्रेस अभी टिकटों के चक्कर में ही उलझे हुए हैं अब देखना होगा कि नगर निगम का यह चुनाव समय के साथ कितना दिलचस्प होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button