बुरहानपुरमध्य प्रदेश

हज गाइडेंस समिति और मुस्कान टूर्स हाजियों को रिययाति दरों पर देगा खाना

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) हज 2026 के लिए हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को देशभर के मुख्तलिफ शहरों से टोंक रियासत की रुबातों में ठहरने की सुविधा नवाब टोंक की ओर से दी जाती रही है इस बार टोंक राजस्थान और गुजरात के हाजियों को हज के दौरान रिययाति दरों पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा इसकी जानकारी समिति के जाकिर खान पूर्व मनोनीत पार्षद ने देते हुए बताया कि टोंक राजस्थान की पंजीकृत संस्था हज गाइड्स सोसाइटी और गुजरात की मुस्कान ट्रेवल की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा टोंक राजस्थान के सेठ व समाजसेवी मोइनुद्दीन निजाम इसमें महत्वपूर्ण सहयोग करेंगे इस के लिए पूर्व पार्षद जाकिर खान ने टोंक के सेठ व समाज सेवी मोइनुद्दीन निजाम और उनके साथियों ने इस संबंध में चर्चा की इस अवसर पर जाकिर खान के साथ मुस्ताक अहमद अंसारी मतीन अंसारी जावेद अख्तर आदि भी मौजूद थे टोंक राजस्थान हज गाइड समिति के ही मोइनुद्दीन निजाम टोंक रुबातों में रहने वाले हाजियों को सस्ती दरों पर खाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे वही राजस्थान के साथ ही गुजरात के हाजियों को भी यह सुविधा मुस्कान टूर्स की ओर से उपलब्ध होगी ज्ञात होकि नवाब टोंक की मदीना और मक्का शरीफ में बनी रुबातों में वर्षों से हिंदुस्तान के विभिन्न शहरों के जरूरतमंद हाजियों को हर साल हज के दौरान हाजियों को रहने की सुविधा उपलब्ध कराते आए हैं और अब राजस्थान और गुजरात स्टेट के जरूरतमंद हाजियों को हज के दौरान रियायति दरों पर खाना भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है जिसमें टोंक रियासत से जाने वाले हाजियों के लिए खाना उपलब्ध कराने में टोंक की रजिस्टर्ड संस्था हज गाइड्स समिति और उसके कर्ताधर्ता मोइनुद्दीन निजाम का भरपूर सहयोग रहेगा गुजरात और राजस्थान के हाजी साहिबान इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं वह टोनक की रजिस्टर संस्था और गुजरात की मुस्कान ट्रैवल से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button