बुरहानपुरमध्य प्रदेश

लोकसभा चुनाव परिणाम 2.70 से चुनाव जीते पाटिल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव की मतगणना में भाजपा कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 2.70 लाख से चुनाव जीत कर फिर एक बार खंडवा संसदीय सीट पर भाजपा का परचम लहराया है मंगलवार को खंडवा संसदीय क्षेत्र की नेपानगर बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती स्थानीय डाइट कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच की गई गणना में मतों की गिनती पर कांग्रेस की आपत्ति पर बवाल भी मचा मतगणना के आरंभ से ही भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल और कांग्रेस के नरेंद्र पटेल के बीच मामूली मतों के अंतर आगे पीछे होने का खेल चलता रहा कभी बीजेपी के प्रत्याशी नेपानगर विधानसभा से मतों की गिनती में आगे निकले तो वही बुरहानपुर विधानसभा में कांग्रेस के नरेंद्र पटेल भाजपा प्रत्याशी को पछाड़कर आगे निकल गए आगे पीछे का यह सिलसिला नेपानगर की अंतिम 24 राउंड तक चलकर भाजपा प्रत्याशी अंतिम राउंड में 39493 मतों से आगे निकलकर विधानसभा में जीत दर्ज की तो वहीं बुरहानपुर विधानसभा के मतों की गिनती में कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्र पटेल 7209 मत हासिल कर भाजपा के प्रत्याशी को बुरहानपुर विधानसभा में मात दे दी यही स्थिति खंडवा संसदीय क्षेत्र की अन्य 6 विधानसभाओं खंडवा खरगोन देवास जिले की विधानसभा की गिनती में रहा खंडवा संसदीय क्षेत्र की लोकसभा सीट पर इस तरह भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने लगभग 2 लाख 70 हजार मतों से कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को हराकर जीत दर्ज कर ली लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने पर ऐसा माना जा रहा है कि पूरे चुनाव में कांग्रेस नहीं की भूमिका में थी फिर भी भाजपा को कड़ी टक्कर देना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है जबकि यहां प्रत्याशी भी अपरिचित नया उसके बाद भी कड़ी टक्कर कांग्रेस इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button