बुरहानपुरमध्य प्रदेश

नगर निगम जारी करेगा ट्रेड लाइसेंस निगम की आय में होगी बढ़होत्री

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम में बढते स्थापना खर्च और कम होती चुंगी की क्षतिपूर्ति राशि के चलते आर्थिक व्यवस्था चलाना मुश्किल हो रहा है, खर्च कम करने के स्थान पर निगम अब अपनी आय बढ़ाने के साधन खोज रहा है इसी कड़ी में निगम आयुक्त ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर शहर के दुकानदारों को अतिरिक्त रूप से ट्रेड लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए हैं इसके तहत अब नगर निगम को दुकानदारों के द्वारा अन्य टैक्स देने के साथ ट्रेड लाइसेंस बनवाना भी आवश्यक किया गया है इसके लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है जो निर्धारित समय में शहर के सभी प्रकार के व्यवसाययों को अब ट्रेड लाइसेंस बनवाना भी आवश्यक हो गया है। दरअसल राजनीति के चलते निर्धारित मापदण्डो से आगे जाकर विभिन्न पदों पर अस्थाई रूप से नियुक्तियां के चलते तथा अन्य संसाधनों के चलते नगर निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है जिस से समय पर कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयक का भुगतान नहीं हो रहा है जिस को नियंत्रित करने के उद्देश्य से निगम की आय बढ़ाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इस के पूर्व नगर निगम ने वर्ष 2023-24 के बजट में जल कर और संपत्ति कर के साथ नामांतरण शुल्क में भारी बढ़होत्री की है जिस का विपक्ष ने भारी विरोध भी किया है तथा राजनीति के चलते विपक्ष में स्वंय भू बैठक लेकर इस प्रस्ताव को खारिज भी कर दिया है यह मामला सत्ता और विपक्ष दोनों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत भी की गई लेकिन अब तक दोनों ही शिकायतों पर कोई परिणाम सामने नहीं आया है इस सब के बीच यह नई व्यवस्था लागू कर दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य किया गया है अब देखना होगा कि इस पर कितना अमल हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button