बुरहानपुरमध्य प्रदेश

देश के प्रधान सेवक की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं -लधवे

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा चूक एक बड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जान भी उनकी सुरक्षा में चूक की वजह से गयी थी। इसके अलावा राजीव गांधी की मौत भी आतंकवादी घटना के कारण हुई थी। यह बात मंगलवार को कमल टॉकीज चौराहे पर भारत स्टैंड्स विथ मोदी इस कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कही। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जो कि देश के सबसे बड़े जनप्रतिनिधियों एवं प्रधान सेवक है, उनकी सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री लधवे ने कहा कि पंजाब प्रदेश आतंकवादी घटनाओं के लिए जाना जाता है, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी की मृत्यु भी आतंकवादी घटना के कारण हुई थी। हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी लोकमान्य तिलक मंडल अध्यक्ष अमित वारुड़े के सफल नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, जिला महमंत्री प्रगति सिरपुरकर, डॉ. मनोज माने, विक्रम चंदेल, मनोज नंदोले, गोविंदा तायडे, योगेश चित्ते, कृष्णा शाह, करुणा भट्ट, उमा कपूर, साधना पवार, किरण शिंदे, अंजलि गड़े सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button