Saturday, November 28, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबिजली बिल बचाने की कवायद में जनता पर जल संकट की मार

बिजली बिल बचाने की कवायद में जनता पर जल संकट की मार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गर्मी आने से पहले ही मई-जून जैसे हालात, ट्यूबवेल सप्लाई एक दिन छोड़कर; टैंकरों के भरोसे वार्डवासी जल आवर्धन कंपनी भी नियमित सप्लाई देने में नाकाम, निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट का हवाला देकर नगर निगम प्रशासन ने अभी से शहर के वार्डों में ट्यूबवेल से होने वाली जलापूर्ति एक दिन छोड़कर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निगम के इस फैसले का असर अब शहर के विभिन्न वार्डों में दिखाई देने लगा है। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही शहर में जल अभाव की भयावह स्थिति निर्मित होती नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।एक ओर नगर निगम प्रशासन ने ट्यूबवेल से होने वाली नियमित सप्लाई में कटौती कर दी है, वहीं दूसरी ओर जल संकट से जूझ रहे वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि निगम की नियमित जल वितरण व्यवस्था अभी से दबाव में आ गई है। वहीं जल आवर्धन योजना का संचालन कर रही जेएमसी कंपनी भी प्रतिदिन नियमित रूप से पानी सप्लाई करने में असमर्थ दिखाई दे रही है। ऐसे में ट्यूबवेल और जल आवर्धन दोनों व्यवस्थाओं पर निर्भर शहर वासियों के सामने पेयजल संकट गहराने लगा है।नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य ट्यूब वेल की सप्लाई एक दिन छोड़कर करने के पीछे बिजली बिल में कटौती करना और भविष्य के लिए पानी बचाना बताया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि बिजली बिल बचाने की इस कवायद में आम जनता की परेशानी का जिम्मेदार कौन होगा जब नवंबर-दिसंबर में ही मई- जून जैसी स्थिति बनने लगी है तो भीषण गर्मी में शहर की जलापूर्तिव्यवस्था किस तरह संचालित होगी निगम प्रशासन को चाहिए कि बिजली खर्च में कटौती के बजाय जल स्रोतों का बेहतर प्रबंधन करे और जल आवर्धन कंपनी से नियमित सप्लाई सुनिश्चित कराए। आखिरकार पानी बचाने की योजना जनता को पानी से वंचित करके तो नहीं चलाई जा सकती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments