Thursday, November 19, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकरोड़ों की सीवरेज योजना पर पलीता, चैंबर उगल रहे गंदा पानी

करोड़ों की सीवरेज योजना पर पलीता, चैंबर उगल रहे गंदा पानी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर और रहवासी परेशान वार्ड 17 और 18 में बार-बार हो रही समस्या नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल शहर को खुली नालियों की समस्या से मुक्ति दिलाने और गंदे पानी की निकासी को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सीवरेज योजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया गया था। करोड़ों रुपये की लागत से शुरू की गई इस योजना का मकसद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना और सड़कों पर गंदा पानी बहने की समस्या को समाप्त करना था, लेकिन मौजूदा हालात इस योजना की सफलता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।शहर के विभिन्न वार्डों में पाइप लाइन डालकर जगह-जगह चैंबर बनाए गए हैं, लेकिन अब यही चैंबर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कई स्थानों पर चैंबर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर उगल रहे हैं। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्गंध और गंदगी के कारण रहवासियों का जीना भी मुश्किल हो रहा है। वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 के क्षेत्र में डॉक्टर सिराज के दवाखाने के पास स्थित सीवरेज चैंबर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां चैंबर कई बार ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बहा चुका है। बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। राहगीरों और क्षेत्रवासियों को गंदे पानी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर भूमिगत सीवरेज व्यवस्था विकसित की गई, तो चैंबर बार-बार ओवरफ्लो क्यों हो रहे हैं क्या पाइपलाइन की क्षमता और तकनीकी गुणवत्ता की जांच की गई थी आखिर बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम प्रशासन स्थायी समाधान क्यों नहीं कर पा रहा है? सीवरेज योजना का उद्देश्य शहर को गंदगी से मुक्त करना था, लेकिन यदि चैंबर ही गंदगी फैलाने लगें तो योजना की उपयोगिता पर सवाल उठना लाजिमी है। अब जरूरत है कि निगम प्रशासन तकनीकी जांच कराकर समस्या का स्थायी निराकरण करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments