Tuesday, November 17, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदो विभागों के बीच उलझा 16 करोड़ का सड़क निर्माण, जनता भुगत...

दो विभागों के बीच उलझा 16 करोड़ का सड़क निर्माण, जनता भुगत रही परेशानी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सांसद की नाराजगी के बाद शुरू हुआ काम, निगम ने सीवरेज लाइन का हवाला देकर रुकवाया निर्माण शहर के शनवारा चौराहे से लालबाग रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण का कार्य दो सरकारी विभागों के बीच उलझकर रह गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का 70% कार्य पूरा हो चुका है लेकिन कार्य की धीमी गति को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल नेनाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। सांसद की नाराजगी के बाद सोमवार को सड़क निर्माण का काम शुरू तो किया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इसे रुकवा दिया। निगम अधिकारियों का तर्क है कि शनवारा चौराहे से सिंधी बस्ती ट्रीटमेंट प्लांट तक ड्रेनेज 2.0 परियोजना के तहत सीवरेज पाइपलाइन डाली जाना है। ऐसे में सड़क का नया निर्माण करने से पहले पाइपलाइन का काम पूरा होना जरूरी है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम द्वारा अभी तक सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू भी नहीं किया गया है। इसके बावजूद सड़क निर्माण को रोक दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सीवरेज लाइन का काम तत्काल शुरू नहीं होना है तो 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क का निर्माण क्यों रोका जा रहा है दो विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। एक ओर सड़क निर्माण में देरी से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन और सड़क निर्माण के बीच समन्वय नहीं होने से विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग आपसी तालमेल बनाकर निर्माण कार्य कब पूरा कराते हैं ताकि नागरिकों को राहत मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments