Wednesday, November 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है वर्ल्ड पीस हार्मनी-...

भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है वर्ल्ड पीस हार्मनी- डॉ. शकील सैफी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) वर्ल्ड पीस हर्मनी के चेयरमैन तथा सैफी इंटरनेशनल इवेंट्स एंड टेलीफिल्म्स के सीईओ डॉ. शकील सैफी ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यतागत परंपराओं, करुणा, सहिष्णुता और एकता के मूल्यों से प्रेरित वर्ल्ड पीस हार्मनी विभिन्न देशों और समाजों के बीच सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य आपसी सद्भाव और सद्भावना की भावना को वैश्विक स्तर विश्व एकता को प्रोत्साहित करना है। डॉ. सैफी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर जयपुर से आए एक शिष्टमंडल से बातचीत में करते हुए एक रिलीज जारी कर बताया कि इस अवसर पर डॉ.सैफी ने ख्यात उपन्यासकार और लेखक मुरारी गुप्ता की चर्चित पुस्तक ‘चलो किसी लम्बे सफर पे चलें’ का विमोचन किया। श्री गुप्ता ने डॉ. सैफी से बातचीत में अपने उपन्यासों, कहानियों और फिल्मी पटकथाओं की चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. शकील के पुत्र हमजा सैफी, हाजी हारुन गयावी, पूर्व पार्षद जाकिर खान, एक्टर अरुण बख्शी भी मौजूद रहे। शिष्टमंडल से बातचीत में डॉ. सैफी ने बताया कि भारत के प्राचीन आदर्श ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ से प्रेरणा लेते हुए उनका संगठन विभिन्न देशों, नेताओं और समुदायों के बीच संवाद, विश्वास और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड पीस हार्मनी का लक्ष्य शांति, मानवता और न्याय पर आधारित एक ऐसे विश्व की स्थापना करना है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को उसकी राष्ट्रीयता धर्म यासामाजिक पृष्ठभूमि से परे समान रूप से सम्मान, अवसर और बेहतर भविष्य की आशा प्राप्त हो सके। संगठन वैश्विक एकता को बढ़ावा देने के लिए इसी विचारधारा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अपनी आगामी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि वह अपने दिवंगत पुत्र मुहम्मद फैज सैफी की स्मृति में एक अस्पताल बनाना चाहते हैं। उन्होंने राजस्थान में फिल्म सिटी की संभावनाओं पर भी बातचीत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments