Monday, October 19, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरस्टेट हज कॉन्फ्रेंस 20 दिसंबर को बुरहानपुर में

स्टेट हज कॉन्फ्रेंस 20 दिसंबर को बुरहानपुर में

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़े प्रदेश भर के ज़िम्मेदारों के कार्यों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली मुश्किलों का हल निकाले जाने, खिदमत ए हज के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी आगामी 20 दिसम्बर को बुरहानपुर में अपनी मध्यप्रदेश यूनिट की चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है, कॉन्फ्रेंस को ‘मिशन लब्बैक’ नाम दिया गया है चेयरमैन मुकीत खान ने बताया कि स्थानीय मैरिज गार्डन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश राज्य के अलग अलग ज़िलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे साथ ही सोसायटी की दिल्ली, उत्तरप्रदेश छतीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्य इकाई के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव और कांफ्रेस संयोजक सैय्यद रियाज़ ने बताया की ज़िला हज वेलफेयर सोसायटी, बुरहानपुर के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में सोसायटी से जुड़कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा दिल्ली राजस्थान उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं को सैय्यद महफूज़ मेमोरियल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा |पिछले दिनों बुरहानपुर में हुई कॉन्फ्रेंस कमेटी की मीटिंग में ज़िला संयोजक मोहम्मद अली अंसारी दादा को बनाया गयाहै संयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मोईन मतीन होंगे संरक्षक शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद अनवार उल्लाह बुखारी को बनाया गया है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments