Thursday, September 24, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमानसून की बेरुखी से बढ़ी उमस, तेज धूप ने बिगाड़ा शहर का...

मानसून की बेरुखी से बढ़ी उमस, तेज धूप ने बिगाड़ा शहर का मौसम बारिश की उम्मीद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दिन में गर्मी और रात में उमस से बेहाल शहर वासी मौसम के बदलने से मौसमी व संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ा, बारिश के एक और दौर का इंतजार मानसून की विदाई का समय नजदीक आते ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद शहर में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ गया है, वहीं वातावरण में नमी होने से उमस लोगों को बेहाल कर रही है। सुबह से ही गर्मी और चिपचिपाहट महसूस होने लगती है और दोपहर में स्थिति और अधिक परेशान करने वाली हो जाती है। मानसून की विदाई से पहले जिले में एक बार फिर अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरी तरह विदा होने से पहले बारिश का एक दौर बन सकता है। ऐसे में किसान और आमजन दोनों ही आसमान की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि फिलहाल बारिश नहीं होने से मौसम में गर्माहट बढ़ती जा रही है।बदलते मौसम से बीमारी का खतरा तेज धूप, उमस और अचानक बदलते तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव के बीच सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द तथा अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने की आशंका बनी हुई है। उमस के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ है, जिससे संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ने की संभावना है। शहरवासियों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले यदि अच्छी बारिश हो जाती है तो उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश नहीं होने की स्थिति में दिन का तापमान बढ़ने के साथ मौसम औरअधिक गर्म महसूस हो सकता है। फिलहाल शहरवासी झमाझम बारिश के एक और दौर का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments