Tuesday, September 22, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनवजातों की धड़कन पर अब मशीन की नजर, एसएनसीयू में पहुंची 2D...

नवजातों की धड़कन पर अब मशीन की नजर, एसएनसीयू में पहुंची 2D इको मशीन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला चिकित्सालय में संचालित एसएनसीयू विभाग में अब नई टेक्नोलॉजी की मशीन नवजात शिशुओं के धड़कन पर रखेंगे नजर जिला चिकित्सालय के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र एसएनसीयू में भर्ती होने वाले नवजात शिशुओं के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई है। नवजात शिशु के जन्म के समय हृदय गति कम होने, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर स्थिति में उसकी हृदय गति और हृदय की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अब 2di मशीन की सुविधा एसएनसीयू में उपलब्ध है। नवजात शिशुओं में जन्म के तुरंत बाद हृदय गति में कमी अथवा अनियमितता कई बार गंभीर स्थिति का संकेत हो सकती है। ऐसे मामलों में समय पर हृदय की गतिविधियों की जांच करना चिकित्सकों के लिए उपचार की दिशा तय करने में मददगार होता है। जिला चिकित्सालय में यह सुविधा शुरू होने से अब ऐसी स्थिति में प्रारंभिक जांच अस्पताल स्तर पर ही की जा सकेगी। हालांकि सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद एक बड़ी चुनौती भी सामने है। बताया जा रहा है कि मशीन के संचालन के लिए फिलहाल अलग से प्रशिक्षित टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एसएनसीयू में सेवाएं दे रहे शिशु रोग विशेषज्ञ ही मशीन का संचालन कर रहे हैं। इससे यह सवाल भी उठता है कि अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उसके संचालन के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की व्यवस्था कब होगी। जिला चिकित्सालय का एसएनसीयू क्षेत्र के गंभीर नवजातों के उपचार के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में 2di मशीन की उपलब्धताचिकित्सकों को नवजात की स्थिति की निगरानी में अतिरिक्त मदद दे सकती है। हालांकि मशीन का वास्तविक लाभ तभी सामने आएगा, जब इसका नियमित और विशेषज्ञ निगरानी में उपयोग हो तथा आवश्यक तकनीकी स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि नई सुविधा नवजात शिशुओं के उपचार में कितनी कारगर साबित होती है और अस्पताल प्रबंधन इसके बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षित टेक्नीशियन की व्यवस्था कब तक करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments