Wednesday, September 16, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसर्वर डाउन, पोस्ट ऑफिस का काम काज ठप घंटों इंतजार के बाद...

सर्वर डाउन, पोस्ट ऑफिस का काम काज ठप घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो रहा काम, उपभोक्ता परेशान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बुरहानपुर पोस्ट ऑफिस में आए दिन सामने आ रही समस्या, विभाग की व्यवस्था पर उठ रही है सवाल भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित पोस्ट ऑफिस में सर्वर की समस्या उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। आए दिन सर्वर डाउन होने के कारण पोस्ट ऑफिस का कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि जरूरी काम के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचने वाले खातेदार उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना काम कराए लौटना पड़ रहा है।सर्वर की समस्या के चलते पोस्ट ऑफिस में जमा निकासी, खाता संबंधी कार्य, डाक बुकिंग सहित कई सेवाएं प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। कर्मचारी भी तकनीकी समस्या के कारण काम करने में असमर्थ नजर आते हैं। सर्वर कब शुरू होगा, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाती है।सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को होती है, जो दूरदराज के क्षेत्रों से अपना जरूरी काम कराने पोस्ट ऑफिस पहुंचते हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सर्वर नहीं आने की जानकारी मिलने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पोस्ट ऑफिस जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा में तकनीकी व्यवस्था सुचारू रहना जरूरी है, लेकिन बार-बार सर्वर ठप होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।आखिर कब यह व्यवस्था सुधरेगी यहां सर्वर की समस्या कोई नई बात नहीं है। आए दिन ऐसी स्थिति निर्मित होने के बावजूद विभाग द्वारा ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदितकनीकी समस्या बार बार सामने आ रही है तो विभाग को इसकी वजह तलाशकर सर्वर और नेटवर्क व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।अब सवाल यह है कि बार-बार सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा और विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान कब करेगा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments