Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरराष्ट्रीय खेल दिवस विशेष खेलकूद विकास समिति के 29 वर्ष पूर्ण

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष खेलकूद विकास समिति के 29 वर्ष पूर्ण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और शहर के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेलकूद विकास समिति, बुरहानपुर पिछले 29 वर्षों से निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समिति द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आज बुरहानपुर की खेल गतिविधियों की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है वर्ष 1992 में बुरहानपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, लेकिन मई की छुट्टियों में विद्यार्थियों के नहीं मिलने के चलते इसमें खिलाड़ियों की संख्या काफी कम रही। उस समय बुरहानपुर जिला खंडवा के अंतर्गत आता था। बाद में यही शिविर खंडवा में आयोजित होने लगा, जबकि बुरहानपुर में इसका आयोजन बंद हो गया । इसी स्थिति को देखते हुए बुरहानपुर के अपने समय केराज्यस्तरीय खो-खो खिलाड़ी जगदीश सिंह हजारी एवं चन्द्रकांत यादव ने वर्ष 1995 में प्रथम अशासकीय ग्रीष्मकालीन खेलप्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। खिलाड़ियों को शिविर से जोड़ने के लिए पौष्टिक आहार के रूप में दूध, पिकनिक टूर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, सामान्य ज्ञान परीक्षा तथा समापन समारोह में आकर्षक पुरस्कार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और शिविर में खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती गई ।शिविर की सफलता के बाद इसके व्यापक स्वरूप के लिए खेलकूद विकास समिति, बुरहानपु पंजीकृत कराई गई और फिर इस का गठन किया गया। समिति में शहर के उत्कृष्ट खिलाड़ी, खेल शिक्षक जनप्रतिनिधि बैंककर्मी, व्यापारी तथा विभिन्न शिक्षक संघों से जुड़े पदाधिकारियों को शामिल किया गया। समिति के प्रयासों से बुरहानपुर के खिलाड़ियों को जिला स्तर से आगे राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिले । कभी बुरहानपुर से गिने-चुने खिलाड़ी ही राज्यस्तरीय शालेय एवं ओपन प्रतियोगिताओं में भाग ले पाते थे, लेकिन इस शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय शालेय एवं ओपन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। कई खिलाड़ी आज शिक्षा विभाग में खेल शिक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस, वन विभाग तथा विभिन्न अशासकीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, खिलाड़ी सम्मान की परंपरा भी समिति की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है दानदाताओं समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के आर्थिक सहयोग से संचालित यह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अब अपने 30वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है । लगभग एक माह चलने वाले इस शिविर के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, सांसदों, विधायकों, महापौर, खेल मंत्रियों तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने समय-समय पर सह भागिता की है। और समिति के प्रयासों की प्रशंसा की है और कहा है कि खिलाड़ियों को इतनी व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला इस प्रकार का शिविर मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी अपने आप में अनूठा है यह देखते हुए अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग भी सहयोग कर रहा है समिति के पुरस्कार वितरण समारोह मेंमहाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मधुकरराव चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस, खेल मंत्री बाला बच्चन एवं तुकोजीराव पवार, सांसद स्व. ठाकुर शिवकुमार सिंह, स्व. ठाकुर महेंद्र कुमार सिंह, स्व. नंदकुमार सिंह चौहान, वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, हमीद काजी, मंजू ठाकुर, महापौर मो. हारूनसेठ, अतुल पटेल, माधुरी पटेल, अनिल भोसले, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान संध्या अग्रवाल, ओलंपिक कुश्ती खिलाड़ी पप्पू यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी पटेल एवं करिश्मा मालवी, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मलखान पटेल, कलेक्टर अरुण कोचर एवं दीपक सिंह, डीआईजी खरगोन रेंज विपिन महेश्वरी, एसपी जी. अखेतोसेमा एवं डी. श्रीनिवास वर्मा, उद्योगपति संजय अग्रवाल (एमडी, टेक्स्मो पाइप), रामधारी मित्तल, माधव बिहारी अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी वीरेन्द्र सिंह परदेशी (सातारा) तथा टीवी कलाकार गणेश परदेशी (मुंबई) सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर चुके हैं। समिति की अध्यक्षता समय-समय पर दिनेश शर्मा, जयराज जैन, एम.एन. पटले, मनोज तारवाला ने की तथा वर्तमान में मेहुल जयराज जैन अध्यक्ष हैं । समिति अध्यक्ष मेहुल जैन ने बताया कि खेलकूद विकास समिति का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि बुरहानपुर की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और सम्मान उपलब्ध कराना है । समिति भविष्य में भी खिलाड़ी हित में अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments