बुरहानपुरमध्य प्रदेश

महंगाई बेलगाम कंट्रोल करे सरकार कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा जन आंदोलन ,,,,जिलाध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश सहित प्रदेश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के खिलाफ शहर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन दो चरणों में आयोजित हुआ‌। मंडी बाजार इकबाल चौक और बस स्टैंड पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खेड़कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का यह विरोध इक़बाल चौक पर शुरू होकर रैली के रुप में बस स्टैंड पेट्रोल पंप पहुंचकर समाप्त हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि बढ़ती महंगाई, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और आम जनजीवन पर इसके पड़ रहे नका रात्मक प्रभाव को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में विरोध किया जा रहा है। पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के कारण वाहन ख़राब हो रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाजिद इकबाल ने कहा कि त्योहार के समय महंगाई बढ़ाने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वाहन चालकों को शकर बाटी गई। मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से शकर के दाम बढ़ गए हैं। मंहगाई के साथ वाहनों को नुकसान हो रहा है, बल्कि यह किसानों के लिए भी उतनी फायदेमंद नहीं है, जितनी बताई जा रही है। कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से इन मुद्दों पर सरकार को घेरकर मंहगाई पर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान रिंकु टाक ,वाज़िद इक़बाल, हमीद काज़ी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह फ़हीम हाशमी अहफ़ाज़ मुज्जु मीर, शाहिद बंदा ,हफ़ीज़ मंसुरी ज़ाहिर अब्बास, नोमान खान, जावेद खान इनाम अंसारी कैलाश यावतकर कांग्रेस नेता आरिफ शेख, सजिद अंसारी, देवेश्वर ठाकुर मीनाक्षी महाजन,,सोराब कुरैसी, वसीम बक्स आशिष भगत, अरुण महाराज ,असगर चोधरी, हाजी बासित, असलम खान रफ़ीक़ मंसुरी तफ़ज़्ज़ुल मुलायमवाल, आदि ने इस आंदोलन में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button