Saturday, September 5, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरशहर विकास के लिए सर्व दलीय जनप्रतिनिधियों की बैठक

शहर विकास के लिए सर्व दलीय जनप्रतिनिधियों की बैठक

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर के समग्र, संतुलित एवं जनकेंद्रित विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस दीदी ने महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय सहित सभी दलों के पार्षदों तथा नगर निगम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वार्डवार विकास समीक्षा एवं संवाद बैठक आयोजित की। बैठक में नगर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं, मूलभूत नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जन प्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर आगामी विकास कार्ययोजना तैयार की गई।।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने कहा कि बुरहानपुर का विकास सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का साझा संकल्प है।बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को विस्तारपूर्वक रखा।जलभराव, पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जलप्रदाय योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन वार्डों में पर्याप्त प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां तत्काल तकनीकी सुधार किए जाएं। बैठक में नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर नगर में लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प योजना, सड़क मरम्मत योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत अनेक विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा कई महत्वपूर्ण कार्य प्रगतिरत हैं। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने विधायक अर्चना चिटनिस दीदी द्वारा आयोजित इस सर्वदलीय विकास संवाद की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्षदों द्वारा बताए गए अनेक विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं का विधायक अर्चना चिटनिस ने गंभीरता से निराकरण कराया है। इसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर विकास करने की यह कार्यशैली बुरहानपुर के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments