Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरप्रशिक्षण शिविर से लौटे कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान

प्रशिक्षण शिविर से लौटे कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) खंडवा में 12 एवं 13 जुलाई को आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में बुरहानपुर एवं खंडवा जिले के जिलाj अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी सहित अन्य विशेषज्ञों ने संगठन को मजबूत बनाने, मैदानी स्तर पर कार्य करने की रणनीति, मतदाता सूची प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।प्रशिक्षण प्राप्त कर बुरहानपुर लौटेपदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रति भागियों को सम्मानित करते हुए प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों, मतदाता सूची प्रबंधन, जनसंपर्क और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना था। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव का लाभ संगठन को आगामी दिनों में जनहित के कार्यों एवं संगठन विस्तार में मिलेगा। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची के प्रभावी संचालन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मंडलम अध्यक्षगण, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती योजना देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष अमर यादव हुजेफ़ा मुलायमवाल, शेख आरिफ, डॉ. फ़िरोज़ बैग तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला शेख रुस्तम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवंकार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के संकल्प को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments