बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रोटरी इंटरनेशनल की इकाई रोटरी क्लब बुरहानपुर “प्राइम” के कार्यकाल की शुरुआत डॉक्टर और सीएडेट के अवसर पर डॉक्टर्स डे और CA डे मनाकर की गई! सेवा कार्यों में रोटरी क्लब के द्वारा इसके पूर्व भी समय समय पर अनेक प्रकार के प्रोजेक्ट चला कर सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाता है डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंट डे के अवसर पर प्राइम कार्यालय का शुभारंभ किया गया इस संबंध में प्रोजेक्ट चेयरमैन जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को रोटरी क्लब बुरहानपुर प्राइम के सदस्यों द्वारा CA सुनील महेश्वरी और CA पंकज सोमैया का उनके घर जाकर सम्मान किया गया! ठीक इसी प्रकार डॉक्टर अशोक पगारे एवं वरिष्ठ डॉक्टर चंपालाल चौबे का भी घर पर जाकर सम्मान किया गया! इस अवसर पर रोटरी क्लब प्राइम और रोटरी क्लब के सदस्य अध्यक्ष गेंदालाल प्रजापति, दीपक सलूजा, संतोष महाजन, मनोहर सिंह किरार, मनोज शाह, कमल कुमार बत्रा, सेवक राम मोहनानी, राजीव स्वर्णकार, डॉ चंद्रकांत चौधरी और जगदीश गुप्ता आदि उपस्थित थे।












