Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरझूम कर बरसे बदरा माहौल में घुली ठंडक शहर हुआ जलमग्न

झूम कर बरसे बदरा माहौल में घुली ठंडक शहर हुआ जलमग्न

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लंबे इंतजार के बाद झूम कर बरसे बदरा शहर जलमग्न हो गया जून माह के तीसरा सप्ताह बीत जाने के बाद भी बरसात नहीं होने से खेती किसानी से लेकर पेय जल तक की समस्या खड़ी होने से जहां अन्न दाता किसान चिंतित नजर आ रहा था वही पेय जल की कमी धीरे-धीरे गहराने लगी ईसी बीच बुधवार दोपहर से अचानक मौसम का मिजाज बदला और मानसून की खबरों ने मौसम में ठंडक घोल शहर को तर-बतर कर दिया वहीं वर्ष पूर्व की नगर निगम की तैयारी की परीक्षा का परिणाम भी सामने आ गया चैनेलाइजेशन के अधूरे कार्य में शहर की गलियों में जलमग्न की स्थिति पैदा कर दी वहीं इस कार्य के पूरा नहीं होने से तथा सड़कों पर आधे अधूरे कार्य के चलते चैंबर खुले होने से दुर्घटनाओं का अनदेशा बना रहा बुधवार सुबह 11बजे से शुरू हुआ वर्षा का दौर दोपहर तक जारी रहा कभी तेज़ तो कभी धिमि गति की बारिश ने पूरे शहर को तर-बतर कर दिया मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बारिश का यह दौर दो-तीन दिन तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है तेज और धीमी गति की इस वर्ष से नगर निगम प्रशासन का अमला अलर्ट है निचली बस्तियों पर नजर बनाए हुए हैं ताप्ती नदी के जलस्तर के बढ़ने से इन निचले क्षेत्रों की बस्तियों को अलर्ट जारी कर रहवासियों को मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की व्यवस्था की गई है सुबह से हो रही लगातार वर्षा के चलते नगर निगम और पुलिस प्रशासन का हमला भी अलर्ट है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments