जिला निर्वाचन कार्यालय में यावतकर बने जिला निर्वाचन प्रभारी

0
57

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में समय-समय पर होने वाले निर्वाचन के लिए कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक की अनुशंसा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता कैलाश यावतकर को जिला निर्वाचन कार्यालय बुरहानपुर में कांग्रेस प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी के निर्देशानुसार नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। रिंकू टॉक ने कहा कि कैलाश यावतकर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं तथा उनके विधिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस संगठन को निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में मजबूत और प्रभावी प्रतिनिधित्व दिलाने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक द्वारा कैलाश यावतकर के नाम की अनुशंसा प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति प्रदान करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति आदेश के अनुसार कैलाश यावतकर जिला निर्वाचन कार्यालय बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा मतदाता सूची, ईवीएम से संबंधित कार्यों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी बैठकों में भाग लेकर संगठन की ओर से अपनी भूमिका निभाएंगे। कैलाश यावतकर की नियुक्ति पर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी,नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव उबैद शेख पार्षद, उपसभापति फाहीम हाशमी, हुजैफा मुलायम वाला, आशीष भगत, अरुण जोशी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here