Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसूचना तंत्र की गड़बड़ी का शिकार हो रहा उपभोक्ता मंडल तय करे...

सूचना तंत्र की गड़बड़ी का शिकार हो रहा उपभोक्ता मंडल तय करे जवाब देही

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में विद्युत बिल वितरण की वर्तमान एसएमएस आधारित व्यवस्था से आम उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के निराकरण एवं उपभोक्ता हितों की रक्षा की मांग को लेकर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के स्थानीय कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में अधिकांश उपभोक्ताओं को विद्युत बिल मोबाइल संदेश के माध्यम से भेजे जा रहे हैं, लेकिन अनेक उपभोक्ताओं को समय पर संदेश प्राप्त नहीं होने से उन्हें बिल जमा करने की अंतिम तिथि की जानकारी नहीं मिल पाती। इसके कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उपभोक्ता सूचना तंत्र की गड़बड़ी का शिकार हो रहा है कई मामलों में बिना पर्याप्त सूचना के विद्युत कनेक्शन भी विच्छेद कर दिए जाते हैं। समिति ने मांग की कि सभी बिल संबंधी संदेश हिंदी भाषा में भेजे जाएं, कनेक्शन काटने से पूर्व लिखित नोटिस, एसएमएस एवं दूरभाष सूचना देना अनिवार्य किया जाए तथा पूर्व की भांति मुद्रित विद्युत बिल घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था पुनः लागू की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को SMS, WhatsApp, Email एवं Printed Bill जैसे विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराने तथा भविष्य में प्रीपेड विद्युत मीटर एवं प्रीपेड बिल प्रणाली लागू करने पर भी विचार करने की मांग की गई। ताप्ती सेवा समिति ने विभागीय त्रुटि या सूचना तंत्र की कमी के कारण उपभोक्ताओं को होने वाले नुकसान की जवाबदेही तय करने तथा उचित क्षतिपूर्ति की व्यवस्था बनाने की भी मांग रखी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित करने का अनुरोध किया गया। समिति की अध्यक्ष सरिता भगत ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। विभाग एवं उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता एवं विश्वास बनाए रखने के लिए जनहित में आवश्यक सुधार किए जाना अत्यंत आवश्यक है इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरिता राजेश भगत, कविता चौहान, डॉ. यूसुफ खान, मोहन दलाल, धर्मेन्द्र सोनी, मंसूर सेवक, अत्ताउल्लाह खान देवचद शर्मा, विनय पुनिवाला राज कुमार बचवानी अरुण जोशी, नंदकुमार वाणे राजीक हुसैन असारी , रियाज-उल-हक अंसारी मनोज गुप्ता हिदायत ऊ्ला जैकी चडा सुभाष गाधी अरुण जोशी सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments