बुरहानपुरमध्य प्रदेश

खबर छपने के बाद जागा निगम प्रशासन कंपनी की जमा राशि की राजसात

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर में वर्षों बाद बनी सड़कों को निजी कंपनी के द्वारा ऑप्टिकल फाइबर डालने के नाम पर नगर निगम से रोड खोदने की अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार नगद राशि भी निगम कोष में जमा कराई गई थी इसके बाद नगर निगम ने शहर की सड़कों को खोदने की अनुमति जारी की नगर निगम के द्वारा कायाकल्प योजना में बने रोड को खोदने की अनुमति क्यों और कैसे दी गई यह चर्चा का विषय तो है ही साथ ही कंपनी से रोड निर्माण के पूर्व समन्वय क्यों स्थापित नहीं किया गया यह भी चर्चा नगर में चल रही है निजी कंपनी के द्वारा फाइबर केबल बिछाने के लिए रोड खोदने की अनुमती दी गई खुदाई के दौरान सीवरेज और जल आवर्धन की मुख्य लाइन डैमेज होने से जलालपूर्ति प्रभावित होने पर नगर निगम प्रशासन जागा इसके बाद कंपनी की जमा राशि को राजसात कर अनुमति को निरस्त करने की बात सामने आ रही है नगर निगम द्वारा कायाकल्प योजना के तहत निर्माण किए जाने वाले प्रमुख मार्गो के निर्माण में देरी इसी कारण हुई के पहले सीवरेज और जल आवर्धन सहित अन्य कार्य की लाइन बिछाई जा सके लेकिन किस प्रकार यह सामंजस नहीं बैठा और रोड निर्माण के बाद चंद महीनो के भीतर ही पुनः कायाकल्प योजना के रोड खोदने की अनुमति दी गई इस प्रकार रोड खोदे जाने को लेकर समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद निगम महापौर माधुरी पटेल हरकत में आई और आनंद-फानन में बैठक लेकर कंपनी की जमा राशि को राजसात करने और अनुमाति को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं अब देखना यह है कि नगर निगम क्या अपने इस निर्देशों पर कायम रहता है या फिर किसी राजनीति के चलते पुनः रोड खोदने का कार्य जारी रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button