Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह आयोजित

सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह आयोजित

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) उर्दू प्राथमिक शाला महोद के शिक्षक हाजी एजाज अहमद राही जी के 28 वर्ष का सेवा काल पूर्व करने पर शनिवार को उन्हें शाला में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई इस अवसर पर साथी शिक्षक गणों ने शिक्षक एजाज रही के सेवानिवृत होने पर अपने विचार अवगत कराते हुए उन्हें एक मेहनती और ईमानदार शिक्षक बताया तथा अपने कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। तथा मार्गदर्शन, सादगी और कर्मठता ने विद्यालय परिवार को सदैव प्रेरित किया है। इस गरिमामय अवसर पर बिदाई एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन शा. मा. शाला मोहद में रफीक खां तडवी सरपंच की अध्यक्षता में समस्त स्टाफ हिन्दी उर्दू शाला मोहद द्वारा ग्रामीण सदस्य की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया एवं शाल श्रीफल के साथ गिफ्ट भी दिया गया मा. शा. प्रभारी प्राचार्य रविन्द्रपाटिल शिक्षकों में लखन सिंह बरने,दिनेश सिंह बुंदेले संजय बर्ने मोहम्मद मंसूर जफर मूसा तडवी आत्मा राम सोनवणे माता दीन अहिरवार सैयद बहादुर मीर एवं समस्त , शिक्षकगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग सेआदरणीय विजय तुलसकर जी डीपीसी मोहम्मद फहीम जिला मदरसा प्रभारी हारून शेख जन शिक्षक रफीक शेख जन शिक्षक, संजय वाघ जनशिक्ष ने भी स्वागत कर कहा की हम सभी आपके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हैं। प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात आपका जीवन नई खुशियों, शांति और संतोष से परिपूर्ण हो। आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बिदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह बर्ने ने किया इस अवसर पर एजाज अहमद राही ने सभी का दिल से आभार माना इस अवसर पर मास्टर इफ्तिखार बक्ष. अकील अहमद मोहम्मद आसिफ खान और हाफिज अब्दुल हमीद खां ने भी स्वागत कर उपहार भेंट किए तथा अन्य में अधिवक्ता युनूस पटेल शिक्षकों मे रियाज मोहम्मद मुश्ताक निजामी फजलुर रहमान शहाबुद्दीन शफीक उर रहमान शेख अल्ताफ अहमद कैलाश जयवंत सर ने भी सेवानिवृत्ति के बाद सुख में निरोगी जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments