बुरहानपुरमध्य प्रदेश

दाऊदी बोहरा समाज द्वारा आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर, सैफ़ी अस्पताल मुंबई की डॉक्टर टीम ने किया चेकअप

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दरगाह हकीमी प्रबंधन द्वारा दाऊदी बोहरा समाजजनो के लिये तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सैफी हॉस्पिटल मुंबई के स्पेस्लिस्ट डॉक्टर्स की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। इस संबंध में अंजुमन जाकवी जमता PRO कमेटी कोऑडिनटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बातया की दरगाह ए हकीमी दाऊदी बोहरा समाजजनों के एक विशेष जाँच शिविर का शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली एवं दरगाह कमेटी के प्रबंधक शेख शब्बीर भाई साहब एवं शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी की सादरत मे आयोजित किया गया बुरहानपुर मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे मुंबई सैफी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम द्वारा मरीजों की निशुल्क जाँच कर उन्होंने उचित परामर्श दिया गया शिविर मे बड़ी संख्या मे दाऊदी बोहरा समाजजनों शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई कार्यक्रम का आयोजन दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैय्यदन डॉ. मुफाद्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा गठित कमेटी उमूर सेहत द्वारा किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में उमूर सेहत कमेटी कोकोडिनेटर मोहम्मद मर्चेंट, मंसूर सेवक एवं कमेटी के सदस्यों ने कार्यकम मे अपनी सरहनिया योगदान दिया। कार्यक्रम सैय्यदन डॉ. मुफ्फदल सैफुद्दीन साहब के दिशा निर्दश पर समाज के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए किया गया जिसका संचालन मुंबई सैफी हॉस्पिटल एवं अंजुमन ए शियतअली के शेख सैफुद्दीन कापसी, मुस्तुफा बुरहानपुरवाला, मोहम्मद भाई टिनवाला, शेख मुस्तुफा जावदवाला ने किया स्वस्थ्य शिविर का आयोजन दरगाह ए हकीमी के विशेष सहयोग से किया गया जिसमे मे बुरहानपुर जिले के साथ साथ जलगांव, भुसावल, अम्लनेर, मलाकापुर, खंडवा, धारनी, हरदा, खामगाव, मुंदी, पाचोरा, सावदा, सिरपुर सहित आपस के दाऊदी बोहरा समाज जन बड़ी संख्या मे शामिल हुए स्वास्थ्य शिविर मे आये सभी डॉक्टरो, सहयोगियों और शिविर मे आये हुए दूर दराज के मरीजों का आभार दरगाह ए हकीमी उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button