Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरउद्योगों के थमे पहिए मजदूर हड़ताल पर

उद्योगों के थमे पहिए मजदूर हड़ताल पर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) साइजिंग और प्रोसेस की नगरी उद्योग नगर के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ोतरी को लेकर श्रमिक हड़ताल पर चले गए हैं उनकी मांग है कि श्रम विभाग की अधिक सूचना के तहत उद्योग संचालक विगत एक वर्षों से मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहे हैं उद्योग संचालक श्रम विभाग की अधिसूचना पर कोर्ट का स्थगन लेकर पहले से निर्धारित मजदूरी पर श्रमिकों को भुगतान करने को तैयार है साइजिंग प्रोसेस संचालक एवं टेक्सटाइल एसोसिएशंस का कहना है कि श्रमिक अपने काम पर वापस लौट आए किसी के बहकावे में नहीं आए मजदूर पिछले चार दिनों से कलेक्टर परिसर में अपनी मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दे चुके हैं और अब कलेक्टर कार्यालय के समक्ष तंबू गडकर नारेबाजी कर रहे हैं शहर के उद्योग नगर की हड़ताल और साइजिंग प्रोसेस के बंद होने का असर अब जल्द ही शहर की धड़कन पावर लूम के पहिए पर दिखेगा ऐसे में अब पावर लूम मजदूर बुनकर यूनियन भी अपनी मजदूरी को बढ़ाने की जुगत के लिए आंदोलन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में लगी है पावरलूम संचालक और टेक्सटाइल एसोसिएशंस भी वर्षों से पावर लूम पर कपड़ा तैयार करने की मजदूरी को बढ़ाने को लेकर टालमटोल कर चुके हैं 2020 के बाद से बुनकरों को पावर लूम पर कपड़ा तैयार करने की मजदूरी बुनकर संघ के टेप लेन और प्रति पिक के फॉर्मूले से मजदूरी का भुगतान नहीं कर पुरानी मजदूरी पर मजदूरों से काम ले रहा है अब ऐसे में जब की पावर लूम से जुड़ी यूनिट साइजिंग प्रक्रिया के मजदूर अपनी मजदूरी बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं ऐसे में श्रम विभाग को इस पूरे मामले में शासन की नीति और मजदूरों की जायज मांगों को पूरा करने की दिशा में आगे आकर कार्य करना होगा तभी जिले के सभी उद्योग सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे और मजदूरों को रोजगार भी उपलब्ध होगा यहां पावर लूम टेक्सटाइल एसोसिएशनस बुनकरों की मजदूरी बढ़ाने की दिशा में हर बार एक ही फार्मूले का उपयोग करती आई है कि उनका उत्पादन अंडर कास्ट हो रहा है तथा बाजार में कपड़े का भाव नहीं मिलने तथा बाजार में मंदी का बहाना बनाकर मजदूरी बढ़ाने में असमर्थ है टेक्सटाइल एसोसिएशंस अन्य किसी मामले में इस फार्मूले का उपयोग नहीं करती आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments