Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeखंडवाभाजपा की दोहरी दिवाली ज्ञानेश्वर पाटिल ने रचा इतिहास दर्ज कराई जीत

भाजपा की दोहरी दिवाली ज्ञानेश्वर पाटिल ने रचा इतिहास दर्ज कराई जीत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लोकसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार 2 नवंबर को खंडवा संसदीय क्षेत्र के चार जिलो बुरहानपुर खंडवा खरगोन और बागली में आरंभ हुई जहां प्रारंभ से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच लुकाछुपी का खेल चला बाद में बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा की बढत का दौर शुरू हुआ खेल अंत तक जारी रहा। बुरहानपुर विधानसभा के शहरी क्षेत्र में यह पहला अवसर है जब यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। बुरहानपुर के मतगणना स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस खत्म खेल है, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। संसदीय क्षेत्र की जनता ने भाजपा का साथ देकर उस पर विश्वास किया है। हम सब का साथ सबका विकास और विश्वास की थीम पर काम करेगे। मंगलवार को उपचुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 6 लाख चालीस हजार मत लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी राजनारायण सिंह पांच लाख 40 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी से पिछे रहे है, मतगणना का कार्य इन समाचारों के लिखे जाने तक जारी है, ऐसे में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस से 81384 मतों से आगे रह कर जीत दर्ज करने की ओर है। इस उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना के अंतिम राउंड तक मुकाबला कांटे का देखने को मिला, आठो विधानसभा में गणना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब केवल परिणाम की घोषणा होना शेष है, ऐसे में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल लगभग 82 हजार से अधिक मतों से अपनी जीत दर्ज कराने में सफल होगे। इस प्रकार भाजपा दोहरी दिवाली मनाऐगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments