Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुररक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार में सजने लगी है दुकाने

रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार में सजने लगी है दुकाने

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला पर्व रक्षाबंधन को लेकर बाजार में दुकाने सजने लगी है। यह पर्व सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है, और इस वर्ष यह पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवन भर बहन की रक्षा का वचन देते हैं।बुरहानपुर शहर में रक्षा बंधन को लेकर तैयारियां जोरों पर देखने को मिल रही हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की बहार है। हर साल की तरह इस बार भी दुकानों पर पारंपरिक, डिज़ाइनर, कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां, और सोने-चांदी से जड़ी राखियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए राखियों की विशेष वैरायटी उपलब्ध है। इसके अलावा, गिफ्ट आइटम्स, की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है।रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता सामाजिक समरसता आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है।रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की जड़ में बसे पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने वाला त्योहार है। इस पर्व के माध्यम से प्रेम, विश्वास, और एक-दूसरे के प्रति सद्भाव जिम्मेदारी का भाव जागृत होता है। बुरहानपुर सहित पूरे देश में इस पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ 9 अगस्त को मनाया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments