Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरप्रदेश अध्यक्ष पर फर्जी एफ आईआर कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी आंदोलन

प्रदेश अध्यक्ष पर फर्जी एफ आईआर कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी आंदोलन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अशोक नगर में 26 जून को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एक मामले में फर्जी एफआईआर दर्ज करने पर भड़क उठी है, वह प्रदेश भर में भाजपा की दमनकारी नीतियो का विरोध सड़क पर उतर कर करेगी फर्जी एफआईआर वापस लेने को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस सक्रिय रूप से आंदोलन करेगी यह जानकारी जिले के प्रभारी ग्यारसी लाल और जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने यहां मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 10 जून को अशोक नगर के ग्राम के सरपंच पति ने लोधी परिवार के दो सदस्यों के साथ मारपीट कर अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें मल खिलाने की कोशिश की शिकायत पर पीडि़त लोगों से मिलकर उनकी सहायता करने को भाजपा ने पूरा मामला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सर मठ उन पर एफआईआर 26 जून को दर्ज कर दी जिस को लेकर कांग्रेस विरोध कर इसकी निंदा कर रही है। सोमवार को इसी संबंध में बुरहानपुर मीडिया से भी चर्चा की इसी अवसर पर पत्रकारों ने शहर कांग्रेस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए शहर वासियों को गंदा पानी और स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए जवाब मांगा तो कांग्रेस नेता बंगले झांकते नजर आए मीडिया के सवालों को नकारते हुए इन मुद्दों पर एक सप्ताह बाद सड़क पर उतरकर आंदोलन का आश्वासन दिया मीडिया ने सवाल उठाए की विपक्ष के नाते शहर में कांग्रेस की भूमिका शून्य है नगर निगम में भी कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने से कतरा रही है लेकिन इस पर कांग्रेस नेता कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments