Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिगम की कार्यवाही से ठेला व्यवसाय परेशान नेताओं का नहीं मिल रहा...

निगम की कार्यवाही से ठेला व्यवसाय परेशान नेताओं का नहीं मिल रहा सहयोग

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) फल सब्जी का अन्य सामान का ठेला लगाकर रोजी रोटी कमाने वाले हाथ ठेला व्यवसाय नगर निगम की कार्यवाही से परेशान है, बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे हाथ ठेले पर फल सब्जी कटलरी का सामान बेचकर दोजून की रोटी कमाने वाले ठेला व्यवसाय नगर निगम और यातायात विभाग के दस्ते से परेशान है। नगर की सड़कों पर किनारे खड़े रहकर रोजगार कमाने वालों को बेरोजगार कर दिया गया है निगम प्रशासन और यातायात विभाग का मानना है कि इन ठेले वालों से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है परंतु दोनों ही विभाग यह भूल गए कि इन हाथ ठेला व्यवसाययों को सड़क किनारे से हटाने से पूर्व हॉकर्स जॉन की व्यवस्था करना चाहिए लेकिन ऐसा किए बगैर इन्हें परेशान किया जा रहा है ऐसी स्थिति में कोई भी नेता उनकी मदद को आगे नहीं आया है यह स्वयं अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे में उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा होने से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है। शहर के मार्गों पर खड़े यह हाथ ठेला व्यवसाय लोगों को सुविधा ही देते हैं परंतु इन्हें अतिक्रमण मानकर इन्हें बेरोजगार करना समझ से परे हैं। नगर निगम और यातायात विभाग इन्हें रोड किनारे से हटाना चाहता है तो पहले उन्हें हॉकर्स जोन बनाकर उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराए तब उनकी बेदखली की कार्यवाही करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments