Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमहंगाई की मार फिर बढ़े रसोई गैस के दाम महिला कांग्रेस का...

महंगाई की मार फिर बढ़े रसोई गैस के दाम महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) महंगाई और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेक का दवा करने वाली भाजपा सरकार दोनों मामलों पर लगाम लगाने में फेल है महिलाओं की रसोई से दाल तेल व अन्य खाद्य सामग्री के बढ़ते दाम से परेशान महिलाएं के सामने अब घर का बजट और गड़बड़ा गया है। 1 मई से फिर घरेलू गैस के मूल्य में वृद्धि हुई है जिसका विरोध महिला कांग्रेस ने करते हुए गैस सिलेंडर को फूल माला पहनकर चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध प्रदर्शन किया दरअसल बार-बार रसोई गैस के दाम बढ़ने से ग्रहणीयां परेशान है। महिला कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन शिकारपुरा क्षेत्र में क्षेत्र की महिलाओं को साथ लेकर किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने यहां गैस टंकी को फूल माला पहनाकर तथा ईटों का चूल्हा जलाकर उस पर चाय बनाकर क्षेत्र की महिलाओं को परोसा गया। उन्होंने कहा की रसोई गैस अब फिर लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। शासन की विभिन्न योजनाओं में गैस कनेक्शन तो दिए गए लेकिन बढ़ती कीमतों से उन्हें खरीद पाना अब मुश्किल होता दिखाई देता है अब वह दिन दूर नहीं जब लोग फिर से पुराने युग की और अग्रसर होते दिखाई दे रहे हैं। सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई लगाम नहीं है जिस के चलते रसोई सुनी सुनी सी होती जा रही है अब ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है महिला कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र की महिलाओं सहित संगीता राठौर मीरा चौहान मंजुला बाई आशा भोई सहित अन्य महिला सदस्य भी मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments