बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शासन की योजना के तहत बेसहारों को सहारा देने के लिए रैन बसेरों का निर्माण करोडों खर्च कर बनाया गया है जहां बेसहारा लोग रहकर यहां बसेरा करे इस के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय नगर निगम के जिम्मे दी गई है, नगर निगम का दायत्व है कि यहां बसेरा करने वाले बेसहारा लोगों के लिए भोजन सहित मूलभूत सुविधिऐं उपलब्ध कराऐ लेकिन नगर निगम ने भी इन बेसहारा लोगों को ऐसे ही छोड रखा है, यहां गर्मी के समय पंखे और ठंडे पानी की मशीन बंद होने से यहां रह रहे बेसहारा लोग असहाय होकर गर्मी झेल नलों का गर्म पानी पीने को मजबूर है यह बेसहारा आखिर किस से अपनी शिकायत करे वहां रह रहे नगर निगम के अटेन्डर भी इन मूलभूत सुविधाओं को लेकर सचेत नही है, ऐसे में इन बेसहारा लोगों की आवाज ताप्ती सेवा समिति तक पहुंची तो समिति अध्यक्ष सरीता राजेश भगत व सदस्यों ने रैन बसेरा का दौरा किया तो पता चला की 43 डिग्री के तापमान में यह बेसहारा लोग बिना पंखो के गर्मी से झूझ कर परेशान होते देखे गए हॉल में लगे सभी पंखे बंद है ठंडे पानी की मशीन खराब होकर बंद है। इस हालात पर ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष ने यहां रह रहे बेसहारा लोगों को भरोसा दिलाया कि वह नगर निगम आयुक्त से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेगी।