केमिकल से पके फलों की मंडी में खुलेआम हो रही नीलामी जिम्मेदार मौन

0
157

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में इन दिनों आम, पपीता, केला, चीकू जैसे फलों की बाजार में बड़ी मात्रा में आमद हो रही है। ये फल इस मौसम में अत्यधिक लोकप्रिय होते हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि इन फलों को प्राकृतिक रूप से पकाने की बजाय रसायनों के जरिए कृत्रिम रूप से पकाया जा रहा है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बाजार में जल्दी लाभ कमाने की होड़ के चलते फलों को रासायनिक रूप से पका कर खुलेआम बेचा जा रहा फलों को जल्द पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायनों का उपयोग कर रहे हैं। यह रसायन फलों को जल्दी पकाने में तो सहायक होता है, लेकिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं, उल्टी-दस्त, सिरदर्द, और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह भी देखा गया है कि इन रसायनों का प्रयोग खुलेआम हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और मनडी प्रशासन की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई या निगरानी नहीं की जा रही। खाद्य सुरक्षा विभाग की निष्क्रियता आमजन के जीवन को खतरे में डाल रही है। इस स्थिति में आवश्यक है कि संबंधित प्रशासन सक्रिय रूप से बाजारों की निगरानी करे, रसायन युक्त फलों की बिक्री पर रोक लगाकर उन्हें नष्ट करे और दोषी व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई । वही आमजन को भी चाहिए की वह केमिकल से पके फलों के सेवन से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here