Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरयुवक कांग्रेस ने महिलाओं बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध को लेकर निकाली...

युवक कांग्रेस ने महिलाओं बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध को लेकर निकाली मशाल रैली

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के आवाहन पर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में नेपा नगर और बुरहानपुर में मशाल रैली का आयोजन किया गया मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला ने बताया के जिस तरह से मध्य प्रदेश में महिलाएं, बेटियों एवं बच्चियों के साथ लगातार बलात्कार उनके साथ सामुहिक गैंगरेप और निर्मम हत्याओं की घटना बढ़ती जा रही है मध्य प्रदेश सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है बुरहानपुर से लेकर पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है चाहे बात नेपानगर की 80 साल की बुज़ुर्ग महिला के साथ की गई घटना हो चाहे निबोला क्षेत्र में मूकबधिर महिला के साथ हुई घटना हो पूर्व में बुरहानपुर शहर में छोटी सी मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी इस तरह की घटनाओं से हमारा सर शर्मशार है भाजपा सरकार ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह ना कम दिखाई दे रही है सरकार को ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर कानून में संशोधन नहीं किया जा रहा है परंतु भाजपा अनर्गल राजनीति में व्यस्त है इस तरह की घटनाओं पर सरकार मौन है नेपानगर में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भाजपा की महिला विधायक होने के बावजूद मौन है इसी को लेकर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष उबैद उल्ला के नेतृत्व में रेलवे गेट से लेकर अंबेडकर चौराहे तक मशाल रैली निकाल कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद उद्दीन काज़ी ,नेपानगर पालिक अध्यक्ष भारतीय विनोद पाटिल , कांग्रेस ग्रामीण कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली,कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बेस, सहित कांग्रेस के अन्य नेता व पार्षद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments