Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजर्जर भवनों पर नगर निगम का चला बुलडोजर

जर्जर भवनों पर नगर निगम का चला बुलडोजर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) वर्षा पूर्व नगर निगम के द्वारा शहर के जर्जर भवनों का सर्वे कराकर 100 से अधिक भवनो की सूची तैयार की गई थी तथा ऐसे भू स्वामियों को नोटिस देकर वह भवन के जर्जर भाग को स्वयं तोड़ ले लेकिन नगर निगम के द्वारा नोटिस देने के बाद भी भवन स्वामियों के द्वारा नोटिस पर संज्ञान नहीं लेते हुए जर्जर भवनों को नहीं तोड़ा गया जिस पर कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद आयुक्त नगर निगम के द्वारा ऐसे भवनो को तोड़ने के लिए टीम गठित कर सोमवार से जर्जर भवनों को तोड़ने का सिलसिला शुरू किया जो दूसरे दिन भी जारी रहा नगर निगम के अमले ने दो दिनों में 4 से अधिक भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जिस में बस स्टैंड स्थित हाथी वाला की संपत्ति जो अपर कलेक्टर का पूर्व में शासकीय बंगला हुआ करता था उसके भी एक हिस्से को तोड़ा गया नगर निगम द्वारा भवन स्वामियों को नोटिस देकर ऐसे खतरनाक भवनों को तोड़ने के निर्देश दिए गए थे साथ ही यह भी कहा गया था कि जर्जर भवनों को स्वयं नहीं तोड़ा गया तो नगर निगम ऐसे जर्जर भवनों को स्वयं तोड़कर इसका खर्च भवन स्वामी से वसूल करेगी नगर निगम हर वर्ष ऐसे भवनों की सूची तो तैयार की जाती है परंतु औपचारिकता के तौर पर सांकेतिक रूप से कुछ भवनों को थोड़ा हिस्सा तोड़कर कार्रवाई समाप्त कर दी जाती है जिस से बाद में बड़े हादसे सामने आते हैं वर्तमान में भी 100 से अधिक जर्जर भवनों की सूची तैयार कर भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं अब देखना यह है कि नगर निगम एवं स्वयं भवन स्वामी कितने जर्जर भवन तोड़कर हादसा पर ब्रेक लगाने का काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments