Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमंत्री के जवाब पर नेताओं और अधिकारियों ने लगाए ढ़हाके

मंत्री के जवाब पर नेताओं और अधिकारियों ने लगाए ढ़हाके

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लंबे अंतराल के बाद जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल का नगर आगमन हुआ तो उनके द्वारा जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लीगई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसी बीच बैठक समाप्त होने पर वह मीडिया से भी रूबरू हुए तो पत्रकारों ने उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अधिकारी के द्वारा गोली मारे जाने पर उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया तो मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बड़े ही सहज लहजे में पत्रकारों को जवाब दे डाला कि देखो हमसे अपने देश की बात करो विदेश की बात हम नहीं जानते मंत्री प्रेम सिंह पटेल के इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद भाजपा नेताओं सहित अधिकारियों ने जमकर ठहाके लगाए दरअसल मंत्री के इस जवाब से यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उड़ीसा भी भारत देश का एक प्रदेश है जहां बीजू जनता दल की सरकार है और इस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को एक कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी ने ही गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है प्रदेश की शिवराज सरकार में ऐसे भी मंत्री है जिन्हें अपने देश के प्रदेशों की भी जानकारी नहीं है भला ऐसे में वह प्रदेश में रहते किस प्रकार विकास को आगे बढ़ाएंगे उड़ीसा की इस घटना को लेकर पत्रकार मंत्रियों की सुरक्षा के संबंध में प्रभारी मंत्री से जानना चाहते थे परंतु प्रभारी मंत्री के इस हास्य पदस्थ जवाब ने शिवराज सरकार के मंत्रियों को ही शर्मसार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments