Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदेश में भ्रष्टाचारी सरकार गांधी जयंती से भारत जोड़ो यात्रा का होगा...

देश में भ्रष्टाचारी सरकार गांधी जयंती से भारत जोड़ो यात्रा का होगा आयोजन—अरुण यादव

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश में भ्रष्टाचारी सरकार का साम्राज्य है इस साम्राज्य को समाप्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी गांधी जयंती से कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश जोड़ो यात्रा का आयोजन करने जा रही है जिसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे यह बात प्रदेश के पूर्व पीसीसी चीफ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने यहां पार्षदों के एक मिलन कार्यक्रम में मीडिया के साथ चर्चा करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचारी सरकार ने देश को तोड़ने का काम किया है लेकिन कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है का संदेश देगी 2018 में जनता ने प्रदेश में कांग्रेश को अपना जनादेश दिया था उसे कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 में वापस हासिल कर सरकार बनाएगी प्रदेश के पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने कहा है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन होगा उन्होंने कहा कि जो संकल्प 2018 में कमलनाथ जी के द्वारा लिया गया था अब उसे 2023 में पूरा किया जाएगा हमें जनता पर भरोसा है कि वाह आगामी समय में अवसर देगी महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो अभियान को चला कर देश में अमन और शांति का पैगाम देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments