Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजनपद पर भाजपा का कब्जा भाजपा समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने

जनपद पर भाजपा का कब्जा भाजपा समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जो परिणाम सामने आए थे उस समय ही यद्द माना जा रहा था कि जनपद पर चौथी बार भी भाजपा का कब्जा होगा। बुधवार को होने वाले जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और मतदान के बाद जो परिणाम सामने आए वह भाजपा के पक्ष में रहे जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा पूरे समय अर्लट रही उसके द्वारा जनपद के सभी सदस्यों को घेराबंदी कर एक मिनी बस में लेकर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस तहसील स्थित जनपद कार्यालय पहुंची जहां सभी सदस्यों को मतदान के लिए सभा कक्ष में प्रवेश दिया गया जनपद के चुनाव में कांग्रेस के पास केवल 8 सदस्य होने तथा निर्दलीयों को साथ लेकर अध्यक्ष का प्रत्याशी रंजना अशोक पाटिल को खड़ा किया गया था जबकि भाजपा समर्थित सोनाली प्रदीप पाटिल भाजपा की उम्मीदवार रही और उन्होंने कांग्रेस की रंजना अशोक पाटिल को इस चुनाव में हराया। भाजपा को 17 मत मिले जबकि कांग्रेस को 8 मत प्राप्त हुए भाजपा ने जहां जनपद अध्यक्ष के इस चुनाव में बाजी मारी वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव में निर्विरोध होने से यहां भी भाजपा को सफलता मिली और उपाध्यक्ष आशा विनोद पाटिल खड़कोद निर्विरोध चुनी गई इस प्रकार चौथी बार जनपद पंचायत बुरहानपुर पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा, जनपद अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है यहां भी भाजपा निर्विरोध काबिज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments