Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदेश में अमन सुकून की दुआ के साथ संपन्न हुई ईदुलअदाह की...

देश में अमन सुकून की दुआ के साथ संपन्न हुई ईदुलअदाह की विशेष नमाज

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ईद ए कुर्बान का त्योहार ईदुलअदाह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रविवार प्रात: लालबाग रोड स्थित शाही ईदगाह पर विशेष नमाज का आयोजन हुआ जहां हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज जनों ने इसमें भाग लिया ईदुलअदाह की यह विशेष नमाज शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम सैयद इकराम उल्ला बुखारी के पुत्र सैयद अनवर उल्ला बुखारी ने अदा कराई नमाज अपने निर्धारित समय 7.15 के स्थान पर 7.45 बजे अदा की गई। नमाज के बाद होने वाली विशेष दुआ की गई जिसमें देश प्रदेश और जिले में अमन चैन सुकून कायम रहने की दुआ के साथ नमाज संपन्न हुई ईदुलअदाह की इस विशेष नमाज के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे वही ईदगाह परिसर में वर्षा के चलते नगर निगम प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। लालबाग रोड स्थित ईदगाह के साथ ही सिलमपुरा स्थित शाहजहानी ईदगाह खंडवा रोड स्थित कदम ए रसूल ईदगाह के साथ शहर की बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई यहां भी सुरक्षा और साफ. सफाई को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments