Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसुरक्षा के नाम पर लाखों खर्च फिर भी जिला अस्पताल में बढ़...

सुरक्षा के नाम पर लाखों खर्च फिर भी जिला अस्पताल में बढ़ रही छेड़खानी की घटनाएं

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला अस्पताल के आबादी से दूर चले जाने से मरीजों की समस्याएं तो बड़ी है पर अब यहां भर्ती होने वाली महिला मरीजों और उनकी अटेंडेंट की आबरू को भी खतरा उत्पन्न हो गया है यहां भर्ती महिला मरीजों के साथ छेड़खानी की घटनाओं की शिकायत अस्पताल प्रशासन को मिलने के बाद भी सुरक्षा को लेकर सचेत नहीं है शिकायतों से पता चलता है कि अस्पताल के महिला वार्ड में देर रात्रि को कुछ असामाजिक तत्व यहां पहुंच कर भर्ती महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं इसके साथ ही यहां पदस्थ कर्मी भी शराब के नशे में महिला मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करते देखे गए हैं अस्पताल प्रशासन सुरक्षा के नाम पर लाखों खर्च करता है पर मरीजों की कोई सुरक्षा नहीं यहां रात्रि में बेरोकटोक असामाजिक तत्व महिला वार्ड में मरीजों और उनके अटेंडेंस के साथ छेड़खानी कर रफू चक्कर हो जाते हैं और कोई कुछ नहीं कर पाता महिला वार्ड में मरीजों के साथ छेड़खानी का मामला पहले भी सामने आ चुका है तब भी अस्पताल प्रशासन ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था परंतु फिर इन दिनों जिला अस्पताल में छेड़छाड़ और चोरी की घटनाएं बड़ी हैं इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन प्रदीप मोजेश का कहना है कि वह इस मामले की जांच करवा कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे दरअसल जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था ठेके पर है और ठेकेदार द्वारा ऐसे लोगों को सुरक्षा इंतजाम में लगा रखा है जिनका कोई चरित्र सत्यापन नहीं है भला ऐसे में किस प्रकार अस्पताल की सुरक्षा पर भरोसा किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments