Monday, August 31, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुरशिक्षक भर्ती घोटाले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी शिक्षक को...

शिक्षक भर्ती घोटाले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस की शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपियों की गिरफ़्तारी की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस ने फ़र्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले वर्ष 2018 के प्रकरण में एक और आरोपी को 22वें आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है मनोज करौले पिता सुखराम करौले, उम्र 40 वर्ष, निवासी धुलकोट* को गिरफ्तार किया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक 22 गिरफ्तारियां हो चुकी है। फ़र्जी दस्तावेजो के आधार पर नौकरी लेने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध धारा 420, 467, 468, 471, 201, 204, 120(बी), 409 भा.द.वि. व 13(1) करप्शन प्रिवेंशन एक्ट 1988 के तहत पंजीबद्ध हुआ था जिसमें लगातार विवेचना जारी है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी व दस्तावेजों की जाँच की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जारी है पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी में उन्होंने बताया कि आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments